अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

युवक पर ईंट से हमला करना पड़ा भारी। नाबालिग समेत आयुष गिरफ्तार

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयोग की गई ईंट बरामद

देहरादून। 15 अक्टूबर को ललित बिष्ट निवासी हल्द्वानी, नैनीताल ने थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि 14 अक्टूबर को प्रतिबिम्ब जिम के पास, धानमिल क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों ने उनके नाबालिग पुत्र के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की नीयत से पत्थर व ईंटों से हमला किया गया, जिससे उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
16 अक्टूबर को टीम ने अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी विधि विवादित किशोर के आरटीओ चौकी पहुंचने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उससे पूछताछ की।
पूछताछ में विधि विवादित किशोर ने अपने साथियों के साथ प्रतिबिम्ब जिम के पास नाबालिग के साथ मारपीट होने की बात स्वीकार की तथा बताया कि मारपीट के दौरान उसके साथी आयुष बालियान ने ईंट से कार्तिक के सिर पर वार किया था।
मुख्य आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी आयुष बालियान, पुत्र राजीव बालियान को हिरासत में लिया।
पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग की गई ईंट बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button