
देहरादून। 01 जनवरी 2024 को मिली ने कोतवाली पटेलनगर में एक प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात अभियुक्तों ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखी ज्वैलरी चोरी कर ली गयी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पूर्व में 22 जनवरी 2024 को घटना में शामिल कानपुर निवासी अभियुक्त गोविन्द शुक्ला पुत्र महेश चन्द्र शुक्ला को गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ में घटना में उसके साथ मो0 मिर्जानूर रहमान निवासी जिला चापई नवाबगंज, बांग्लादेश व अन्य अभियुक्तों के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई थी, प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटना में फरार चल रहे मो0 मिर्जानूर रहमान की तलाश के लिए उसके विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था।
08 अक्टूबर 2026 को इस चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्त मो0 मिर्जानूर रहमान के थाना इंग्लिश बाजार, मालदा मोहदीपुर, पश्चिम बंगाल में डिटेन किये जाने की प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस टीम को पश्चिम बंगाल रवाना किया गया, टीम ने 15 अक्टूबर 2026 को मो0 मिर्जानूर रहमान को मालदा, पश्चिम बंगाल से हिरासत में लेकर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया।
मो0 मिर्जानूर रहमान ने पूछताछ में बताया गया कि पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त गोविन्द शुक्ला व उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में उक्त चोरी की घटना को अजांम दिया गया था तथा घटना के बाद उसके हिस्से में 60 हजार रू0 आये थे, जिसे लेकर वह वापस बांग्लादेश चला गया था। घटना में शामिल गोविन्द शुक्ला के अन्य साथियों के सम्बंध में उसे कोई जानकारी नही है।



