उत्तराखंडयूथस्वास्थ्य

मकवाना पहुंचे एम्स ऋषिकेश। हाउस कीपिंग कर्मचारियों की सुनी समस्याएं

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने हाउस कीपिंग कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए आवश्यक निर्देश

देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना एम्स पहुंचे। उन्होंने संस्थान के अधिकारियों से मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने तथा उनके सामाजिक-आर्थिक कल्याण को आगे बढ़ाने की बात कही। सफाई कर्मचारियों के सशक्तिकरण की दिशा में आयोग के प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं, कार्य परिस्थितियों और उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जांय। मकवाना ने संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को नियमित स्तर पर सुनने और उनके प्रभावी समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। ताकि सफाई कर्मचारियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। मकवाना ने सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से संस्थान में सेवाएं दे रहे हाउस कीपिंग कर्मचारियों से सीधी बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना और कार्यप्रणाली को देखा। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के वेतन संबन्धी मामलों, ईपीएफ, मेडिकल संबन्धी सुविधाओं और हेल्थ रिकाॅर्ड आदि की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इससे पूर्व संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एम्स पहुंचने पर मकवाना का स्वागत किया। इस अवसर पर डीडीए ले. कर्नल गोपाल मेहरा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. पुनीत धमीजा, डीएमएस डॉ. पूजा भदौरिया, डाॅ. रवि कुमार, डाॅ. ईशांत कुमार, डाॅ. अजीत प्रियम, पीआरओ डाॅ. श्रीलोय मोहंती और एम.जे. सोलंकी कंपनी के स्थानीय प्रबंधक अखिलेश बैलवाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button