अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

अपहरण करने वाले यू-ट्यूबर अनुराग समेत 04 गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में राज सिंह चौहान पुत्र भूपेन्द्र सिंह चौहान टी स्टेट बंजारावाला निवासी शिकायत दर्ज कराई कि अनुराग डोभाल व उसके अन्य साथियों 05 अक्टूबर की रात में उसे हरिद्वार बाईपास रोड पर मिलने के लिए बुलाया था, जहाँ उन्होंने उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमे उसे गंभीर चोटें आई। इस दौरान यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल व उसके साथियों ने उसे जान से मारने के इरादे से अपहरण कर ले जाने का प्रयास भी किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए घटना में नामजद अभियुक्त अनुराग डोभाल के साथ सहारनपुर के अभिषेक, हरिद्वार के अभय चौधरी व हरियाणा के कुर्बान को 08 अक्टूबर को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button