अपराधउत्तराखंडसामाजिक

देहरादून : हत्या और ड्रग्स तस्करी में शामिल गैंग पर गैंगस्टर

लीडर जैकी समेत तीन पर मुकदमा, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित

देहरादून। अपराधों पर लगाम लगाने के लिए दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना राजपुर पुलिस ने हत्या, बलवा, ड्रग्स तस्करी और अन्य संगीन अपराधों में शामिल गैंग लीडर जैकी उर्फ राजन समेत तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर थाना राजपुर पुलिस के मुताबिक राजन उर्फ जैकी, अमित भटेजा और हुमेरा खान उर्फ जोया के खिलाफ हत्या, मादक पदार्थों की तस्करी, बलवा समेत अन्य अपराधों में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज है और तीनों के खिलाफ पहले से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस आरोपियों द्वारा अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्ति को भी चिन्हित कर रही है। जांच के बाद ऐसी संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button