उत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

देहरादून : छात्रसंघ चुनाव में पुलिस के इस्तेमाल का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल

डॉ. जसविंदर सिंह गोगी बोले- छात्रों को बिना दबाव के वोट देने का माहौल मिले

देहरादून। उत्तराखंड के अलग-अलग कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के बीच कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को दबाव में लेने के लिए पुलिस और सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
गोगी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल कॉलेज में प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का भी मौका देते हैं। ऐसे में चुनाव के दौरान किसी भी छात्र नेता या प्रत्याशी को डराने या दबाव में लेने की शिकायत गंभीर है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र संगठनों और प्रत्याशियों को चुनाव में बराबर अवसर मिलना चाहिए। छात्रों को बिना किसी डर या दबाव के अपने प्रतिनिधि को चुनने का अधिकार मिलना चाहिए।
गोगी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना और शांतिपूर्ण चुनाव कराना है।
उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए। कांग्रेस छात्र हित और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को आगे भी उठाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button