उत्तराखंडसामाजिक

उत्तराखंड में नासाज रहेगा मौसम का मिजाज

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ ज़िलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है।
उत्तराखंड के बाकी ज़िलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button