अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

हल्द्वानी : बनभूलपुरा में युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी निक्की गिरफ्तार

पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में की अमन की हत्या

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या उसकी पत्नी से संबंध होने के शक में की गई थी। मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल दुपट्टा बरामद कर लिया गया है।
16 सितंबर को जवाहर नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को बरामदे में एक युवक मृत मिला। मृतक की पहचान 29 वर्षीय अमन ठाकुर, निवासी हापुड़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वह पिछले करीब चार-पांच साल से जवाहर नगर में रह रहा था।
फॉरेंसिक टीम की जांच में अमन के गले पर निशान मिले, जिसके बाद पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बनभूलपुरा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से निक्की उर्फ नाटी को गौला नदी किनारे एक झोपड़ी से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अमन पर अपनी पत्नी से संबंध होने का शक था । इसी बात को लेकर वह पत्नी और अमन से विवाद करता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि घटना से एक दिन पहले आरोपी ने अमन और अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जवाहर नगर स्थित उसके कार्यस्थल से घटना में इस्तेमाल दुपट्टा बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button