अपराधउत्तराखंडसामाजिक

धर्मनगरी हरिद्वार में सनसनी, बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या

अज्ञात हमलावरों की तलाश में पुलिस ने जिलेभर में बढ़ाई चेकिंग

हरिद्वार। शांत कहे जाने वाली देवभूमि उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों ने पुलिस और स्थानीय निवासियों चिंता पैदा कर दी हैं। लगातार सामने आ रही हत्या और आपराधिक घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कभी मामूली विवाद तो कभी आपसी रंजिश के मामलों में हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगना लाजमी है। यह घटना हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के शांतरशाह गांव की है। इसी गांव का रहने वाला 25 वर्षीय हैप्पी पुत्र राजकुमार अपनी मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक मुंह पर सफेद कपड़ा बांधकर दुकान में पहुंचे और हैप्पी को गोली मार दी।
गोली लगने के बाद स्थानीय लोग और परिजन आननफानन में हैप्पी को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की भेज दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए जिलेभर में जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। पुलिस टीम हमलावरों की पहचान करने और उनकी गिरफ़्तारी के प्रयास कर रही है, हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ खाली है और पुलिस अँधेरे में तीर चला रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ़्तारी कर ली जाएगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस जमीन विवाद, प्रेम प्रसंग समेत पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है।
हैप्पी के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक वे आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है और उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी कर हैप्पी को इंसाफ दिलाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button