अपराधउत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

दलित सम्मान पर राजनीति से पहले कांग्रेस अपना रिकॉर्ड देखे : भट्ट

हल्द्वानी मामले पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

देहरादून। हल्द्वानी मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर इस मुद्दे को राजनीतिक रूप देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दलित सम्मान की बात करने से पहले अपने पुराने रिकॉर्ड पर भी जवाब देना चाहिए।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की सामाजिक संस्कृति आपसी भाईचारे और सौहार्द की रही है। ऐसे संवेदनशील मामलों को राजनीतिक मुद्दा बनाने से समाज में गलत संदेश जाता है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उत्तराखंड की एक सामाजिक संस्था से जुड़े कुछ दलित युवाओं ने कथित धमकियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने सवाल उठाया कि कांग्रेस को इन युवाओं की सुरक्षा पर भी अपनी बात रखनी चाहिए।
भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीकानेर और मिर्चपुर की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दलित सम्मान के मुद्दे पर बोलने से पहले अपने शासनकाल और संगठन से जुड़े मामलों पर भी जवाब देना चाहिए।
उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए और कहा कि दलित सम्मान किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि संविधान से मिला अधिकार है।
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर भट्ट ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछने का अधिकार सभी को है, लेकिन कानून सभी के लिए समान है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी मामले में जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button