उत्तराखंडसामाजिक

देहरादून : दून समेत टिहरी में बारिश का ऑरेंज

अलर्ट स्थानीय लोगों से सावधान रहने की सलाह

देहरादून : दून समेत टिहरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट स्थानीय लोगों से सावधान रहने की सलाह देहरादून। मौसम ने पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के ज़्यादातर ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के देहरादून और टिहरी ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून और टिहरी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और बहुत तेज़ से अत्यधिक तेज़ बारिश होने की संभावना है।

येलो अलर्ट जारी करते हुए चेताया कि उत्तराखंड के बाकी ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।

बात करें राजधानी देहरादून की तो आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में एक-दो बार भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button