अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

ब्रेकिंग: देहरादून में पुलिस के साथ मुठभेड़ में यूपी का गैंगस्टर घायल : एक फरार

घायल बदमाश गौकशी में था 02 साल से वांछित

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस से पहले देहरादून पुलिस की चेकिंग के दौरान प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दरू चौक के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पीछा करने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश राईस घायल हो गया, जबकि उसका साथी नवाब अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान सहारनपुर निवासी रईस के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह सहारनपुर का गैंगस्टर है और प्रेमनगर क्षेत्र में वर्ष 2024 में हुई गोकशी की घटना के मामले में करीब दो साल से वांछित चल रहा था। पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार 12-13 अगस्त की देर रात प्रेमनगर पुलिस दरू चौक के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की काली मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया। दोनों बाइक तेजी से भगाकर चाय बागान की ओर फरार हो गए।

पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देकर उनका पीछा किया। पितांबरपुर-बनियावाला मार्ग पर बदमाश बाइक छोड़कर चाय बागान की ओर भागे। पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में रईस घायल हो गया, जबकि उसका साथी नवाब मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार मौके से बिना नंबर की बाइक और गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गोकशी, पशु क्रूरता, चोरी और अन्य अपराधों से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। प्रेमनगर में वर्ष 2024 में दर्ज मामले में उसके चार साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पूछताछ में आरोपी राईस ने बताया कि वह अपने साथी नवाब के साथ दोबारा प्रेमनगर क्षेत्र में वारदात करने के इरादे से आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट भी हटा रखी थी।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने फरार आरोपी नवाब की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस की ओर से क्षेत्र में चेकिंग और तलाशी अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button