उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

देहरादून : हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा का किया शुभारंभ

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में प्रतिभाग कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा राजपुर रोड से प्रारंभ होकर दिलाराम चौक होते हुए हाथीबड़कला पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं व युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस दौरान पर तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी आन, बान और शान के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। जोशी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।

जोशी ने कहा कि आज देश का युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन युवाओं और नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम, वीर शहीदों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से जोड़ने का कार्य करते है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।
इस अवसर पर दायित्व धारी कैलाश पंत, राज्यमंत्री डॉ देवेंद्र भसीन, दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, युवा व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button