
देहरादून। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों और उधम सिंह नगर जिले में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की भी संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान मुख्य रूप से साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम या रात के समय हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



