
देहरादून | बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की की कामना की | उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराना हमारा लक्ष्य है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी |
उन्होंने यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया, साथ ही देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं से यात्रा मार्ग की व्यवस्था को लेकर उनका फीडबैक भी जाना।
उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर सरकार गंभीर है | किसी भी तीर्थयात्री को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे है, यदि यात्री को किसी भी स्तर पर कोई परेशानी सामने आती या श्रद्धालु कोई शिकायत करता है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।



