
देहरादून। मौसम के अनुसार उत्तराखंड के कई ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ एक-दो बार बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



