
देहरादून | सावन के दौरान उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। सुरक्षित यात्रा के लिए एसपी ऋषिकेश पहुंची और बरसात के मौसम को देखते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
साथ ही सभी अधिकारियों को सुरक्षित कावड़ यात्रा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए | एसपी ने ऋषिकेश में कावड यात्रा के महत्वपूर्ण पडावों, गंगा घाटों आदि स्थानों का भ्रमण कर कावंड मेले के लिए किये गये पुलिस प्रबन्धों का जायजा भी लिया।
इस दौरान कप्तान ने ऋषिकेश में पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कावड़ मेले में आये श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली। वार्ता के बाद सभी श्रद्धालुओं को उनकी सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।



