अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

नाबालिक को बहला फुसलाकर ले जाने वाला आरीफ कर्नाटक से गिरफ्तार

पुलिस ने नाबालिक को किया बरामद

देहरादून | राजधानी देहरादून के कोतवाली पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति ने लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिक बहन घर से बिना बताये चली गयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज़ किया।

पुलिस ने नाबालिक के बारे में जानकारी एकत्रित करते हुए उसके दोस्तों व अन्य लोगो से पूछताछ की गई तो गुमशुदा नाबालिक को आरीफ द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की जानकारी मिली।

पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से भी अभियुक्त आरीफ के बारे में जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए गोपनीय सूचना एंव इलेक्ट्रानिक सर्विलासं की सहायता से अभियुक्त आरिफ को कर्नाटक से गिरफ्तार करते हुए आरीफ के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button