
नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल, सीओ विमल प्रसाद तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में आरोपी फिरोज के कब्जे से 14.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने कच्चे मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान फिरोज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया | पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, पूछताछ के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।



