उत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

देहरादून। नकल रोधी कानून से आएगी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता : भाजपा

राहुल के आरोपों को भ्रम और सनसनी फैलाने बताया : भट्ट​

देहरादून | भाजपा ने कठोर नकल रोधी कानून संशोधन विधेयक पास होने पर खुशी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बहस के दौरान राहुल गांधी द्वारा गृह मंत्री पर लगाए गए आरोपों को भ्रम और सनसनी फैलाने बताया। वहीं कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राहुल संसद के अंदर छात्रों का अपमान किया है।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से जारी प्रतिक्रिया में कहा कि नकल और पेपर लीक पर कड़े उपायों को लेकर छात्रों और देश से पीएम ने कठोरतम नकल कानून संशोधन विधेयक मंजूर किया है। वहीं कानून युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का दावा पूरी तरह से झूठा और निराधार है कि दिल्ली में छात्रों पर गोली चलाई गई या ऐसा कोई हुक्म दिया गया। वहीं उन्होंने राहुल द्वारा देश के पढ़े-लिखे और समझदार छात्रों को “इडियट” और “अंधभक्त” कहना बेहद शर्मनाक है। इस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग करके उन्होंने पूरे देश के युवाओं और छात्रों का घोर अपमान किया है, जिसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने अमित शाह की दृढ़ नीतियों से देश के दुश्मन और आतंकवादी कांपते हैं, उनके खिलाफ राहुल गांधी बचकाना बयान दे रहे हैं कि उनसे लोग डरते हैं। यह उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है।

ये सब कांग्रेस की अराजकता फैलाने की साजिश का हिस्सा है क्योंकि कांग्रेस पार्टी यह अच्छी तरह जानती है कि जनता के वोट से वे कभी सत्ता में वापस नहीं आ सकते, इसलिए राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी देश में भ्रम, झूठ और अराजकता का माहौल पैदा करके अपनी बची-कुची राजनीति चमकाने का नाकाम प्रयास कर रही है। ​वहीं भरोसा जताया कि देश प्रदेश की जनता और युवा कांग्रेस के इन राजनीतिक पैंतरों और झूठ को भली-भांति समझते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button