उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

देहरादून : प्रेमनगर नवनिर्मित पुल का हिस्सा ढहा, घटिया निर्माण को लेकर कांग्रेस का धरना

देहरादून। कोतवाली प्रेमनगर को नंदा की चौकी के पास पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर कोतवाली प्रेम नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर नंदा की चौकी के पास बनी पुलिया पूर्ण रूप से सुरक्षित मिली तथा भारी बारिश के कारण पुलिया के पास बनी एप्रोच रोड के नीचे से मिट्टी बह जाने से एप्रोच रोड का क्षतिग्रस्त होना पाया गया।

निरीक्षक नरेश राठौर, प्रभारी कोतवाली प्रेमनगर ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग को संबंधित कार्यवाही संस्था द्वारा ठीक करने का कार्य किया जा रहा है, जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया जाएगा।

पुल के घटिया निर्माण को लेकर कांग्रेस ने धरना देते हुए जिम्मेदार अधिकारी व निर्माणाधीन एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही को लेकर धरना दिया।

धरने में कांग्रेस प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के साथ सुमित खन्ना, संग्राम सिंह पुंडीर, जितेंद्र तनेजा, खुशबू गुरुंग, सुशीला शर्मा, सोनू भाई, लक्की राणा, आकाश बिरला, विरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
धस्माना ने कहा कि भाजपा और सरकार को सब कुछ हजम, ईंट, पत्थर, गारा, बजरी, सीमेंट और सरिया यहां तक की राम मंदिर केदारनाथ और बद्रीनाथ जी का चढावा सब कुछ हजम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button