
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेताया कि उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, कुछ इलाकों में यह तेज या भारी भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



