अपराधउत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

देहरादून : उत्तराखंड मे सफल हुआ नकल विरोधी कानून, पेपर लीक अब बीते दिनों की बात : चौहान

बेरोजगार संघ ने भर्ती परीक्षाओं व रोजगार की मांगों को लेकर किए गए प्रदर्शन का भाजपा करती है सम्मान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में युवाओं के भविष्य को देखते हुए , कठोर नकल विरोधी कानून लाया गया जो कारगर साबित हुई, पेपर लीक अब बीते दिनों की बात हो गए। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं एवं रोजगार संबंधी मांगों को लेकर किए गए प्रदर्शन का भारतीय जनता पार्टी सम्मान करती है। लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। पार्टी मुख्यालय मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं की आकांक्षाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। कांग्रेस सरकारों के समय भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अनियमितताओं के कारण युवाओं का विश्वास टूट गया था। लेकिन सीएम के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नकल कानून के तहत हुई कारवाई से नकल माफिया की कमर टूट गयी है, कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर दंड सुनिश्चित किया गया।
चौहान ने कहा कि बेरोजगार संघ द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। जिन भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है, उन्हें नियमानुसार समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा तथा जिन पदों पर नई भर्ती की आवश्यकता है, वहां विभागीय प्रस्तावों के अनुसार कार्रवाई आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button