
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में प्रतिभाग कर विभिन्न प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर मीठे आम का स्वाद चखा। इस दौरान उन्होंने किसानों और बागवानी से जुड़े लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी आय बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है।
एप्पल मिशन के तहत किसानों को 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा कीवी मिशन, ड्रैगन फ्रूट, सुगंधित और औषधीय पौधों की खेती को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘हिमालय ब्रांड’ के माध्यम से उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों को देश और विदेश में नई पहचान मिल रही है। बेहतर गुणवत्ता और पैकेजिंग के कारण इन उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम महोत्सव जैसे आयोजन किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही कृषि और बागवानी को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और हरिद्वार को विकास की नई पहचान बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, किसान और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



