
हरिद्वार | हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर खुशियों का गुल्लक खोल कर 200 से ज्यादा खोया हुए मोबाइल फोन जिनकी बाजार कीमत 46 लाख रुपये से अधिक है, को रिकवर किये । थाना सिड़कुल पुलिस ने इन मोबाइलों को प्रदेश सहित सुदूर के अन्य राज्यों से रिकवर किए । सावन के पावन महीने में थाना सिड़कुल में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा मालिकों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए गए। बरामद मोबाइलों में कुछ सिडकुल स्थित कंपनियों में रोजगार के लिए बाहरी राज्यों से आए इस कंपनी कर्मचारियों के तथा कुछ स्थानीय निवासियों के है, खोए हुए मोबाइल वापस पाकर पीड़ितों के चेहरों पर खुशी और संतोष दिखा और हरिद्वार पुलिस की मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति का नायाब उदाहरण पेश करती है।



