
हरिद्वार। हरिद्वार में उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार व उप निरीक्षक नवीन चौहान अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग दुधियाबंद तिराहे पर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रायवाला देहरादून की तरफ से एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार व चैहरे पर गमछा लपेटे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो संदिग्ध ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया गया जिसमें पुलिस पार्टी बाल बाल बची। पुलिस पार्टी ने बदमाशों को ललकारते हुए बचाव में फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है।
घायल बदमाश बिजनौर निवासी जिशान पुत्र राशिद के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस बरामद हुये। घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल मेला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया है जबकी मौके से फरार अन्य बदमाश की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों बदमाश मृतक महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी हैं जिस संबंध में कोतवाली नगर हरिद्वार में विभिन्न धाराओं में अज्ञात पँजीकृत किया गया था।
28 जून को कोतवाली नगर हरिद्वार पर पोस्टमार्टम परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात महिला की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कारित करने के सम्बन्ध में पुलिस ने स्वयं वादी बनकर पँजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए 4-6 टीमें गठित की गयी थी। पड़ताल में तथ्य सामने आए थे कि घटना के दिन दो व्यक्ति एक महिला को चण्डी चौक के पास पैदल पैदल गंगा घाट की ओर जाते दिख रहे थे।
गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में बताया कि 28 जून की सुबह वह और उसका साथी एक महिला को हर की पैडी के पास से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए बहला फुसलाकर चण्डी चौक के पास पैदल पैदल गंगा घाट पर लेकर गये थे। जहां महिला की सहमति से झाडियो मे बारी बारी से शारीरिक सम्बन्ध बनाये। महिला ने जब पैसे मांगे तो पैसे न होने पर महिला ने झगडा करते हुए पुलिस मे शिकायत करने की धमकी दी तो दोनों ने गुस्से में आकर चुन्नी से गला घोंटकर मुँह पर मुक्का मारकर उसकी हत्या कर दी और उसके मोबाइल फोन का सिम निकालकर नदी मे फेंक दिया तथा फोन अपने पास रख लिया।



