अपराधउत्तराखंडसामाजिक

देहरादून : मामूली विवाद में कार को किया आग के हवाले

देहरादून। राजधानी देहरादून के कोतवाली पटेलनगर में शुक्रवार देर रत कंट्रोल रूम से कार में आग लगाने की सूचना प्राप्त हुई, और तुरंत पुलिस बल व फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया। मौके पर घटना के सम्बंध में जानकारी मिली है की यूनेश कुमार पुत्र जगदीश निवासी देहरादून आईएसबीटी से कारगी चौक की ओर जा रहे थे और उसी चौक से पहले निशान शोरुम के पास यूटर्न पर उल्टी दिशा में आ रहे एक मोटर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार डिवाइडर पर चढ़ गई और उसी दिशा से एक स्कूटी पर सवार पर दो व्यक्ति आ रहे थे जिस कार में सवार व्यक्तियों से विवाद हो गया तथा स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों ने आल्टों कार में आग लगा दी, जिससे कार पूरी तरह जल कर धवस्त हो गयी । कार सवार व्यक्ति यूनेश ने बताया कि वह गेल कम्पनी में कोनटेक्टर है जिसका सुभाषनगर व दून यूनिवर्सिटी रोड पर काम चल रहा है | घटना से सम्बंधित यूनेश कि दी गई तहरीर के आधार पर पर विभिन्न धाराओं के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। यूनेश की कार पर आग लगाने वाले दोनों अभियुक्तो को हिरासत में लिया गया, और उन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । आरोपियों की पहचान नीरज बिष्ट व ईशान्त पवाँर के रूप में हुई |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button