अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

हरिद्वार : अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार के कोतवाली गंगनहर में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 01 व्यक्ति को अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा |
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 26 जून को गंगनहर में पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था व रोकथाम अपराध के लिए गस्त की के दौरान मुखबिर की सूचना पर पनियाला में मुर्गी फार्म के पास से अयान पुत्र जमील निवासी सिकरौदा भगवानपुर को एक तमंचा अवैध 315 बोर व दो जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में अयान ने तमंचा रखने का कोई ठोस कारण नहीं बताया और उसको अपराध से अवगत कराते हुए विधिक कार्यवाही करते हुए आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया और अयान को आज न्यायालय में पेश किया गया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button