अपराधउत्तराखंडसामाजिक

धर्मनगरी हरिद्वार से गौमांस के साथ दो दबोचे

हरिद्वार। हरिद्वार के थाना कलियर पुलिस टीम गस्त करते हुए कलियर गांव में पहुंचें तो मुखबिर से सूचना मिली कि जवांईखेड़ा गांव में शहीद कुरैशी पुत्र मंजूर के घर पर गोकशी हो रही है, सूचना पर पुलिस टीम ने तुरन्त उक्त मकान की छत पर बने कमरे पर दबिश देकर तुरन्त घेराबंदी की तो 04 लोग मौके से गौमांश व उपकरण छोड़कर फरार हो गये जबकि शहीद कुरैशी पुत्र मंजूर व शानू कुरैशी पुत्र फतेह मौहम्मद को गौमांश व गौकशी उपकरण के साथ मौके पर पकड़ा लिया गया ।
पुलिस टीम ने मौके से करीब 120 कि0ग्रा0 गौमांस तथा गौकशी उपकरण 01 चापड़, 02 छोटी कुल्हाडी, 01 लकड़ी का गुटका बरामद किये ।
सभी आरोपियों के विरूद्ध थाने पर मुअस 136/26 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । पकड़े गए आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया। फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों के विरुद्व पूर्व में भी गौकशी के मुकदमें दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button