उत्तराखंड
उत्तराखंड BJP अध्यक्ष के लिए महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन, सीएम धामी भी रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP अध्यक्ष के लिए महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन, सीएम धामी भी रहे मौजूद
देहरादून।
भाजपा के संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई।
निर्वाचन प्रक्रिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा सांसद गण, पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक समेत पदाधिकारी मौजूद रहे। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यहां निर्वाचन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई जाती है, इसलिए आज निर्वाचन किया जा रहा है।
साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट लंबे समय से संगठन की कमान संभाले हुए हैं, इसलिए आज उनके नामांकन की प्रक्रिया में भाग लिया गया।