
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर प्रदेश भर की तहसीलों में भूलेख केंद्रों पर कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों को शासनादेशानुसार उपनल कर्मियों की भांति समान कार्य- समान वेतन का लाभ दिलाने को लेकर मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विकासनगर की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार श्री जी.डी. जोशी को को सौँपा।
नेगी ने कहा कि 15-20 वर्षों से कार्यरत लगभग 120 कंप्यूटर ऑपरेटर्स/ डाटा एंट्री ऑपरेटर्स (उपनल कर्मियों से इतर) को उपनल कर्मियों की भांति राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में प्रावधानित शासनानुसार समान कार्य- समान वेतन का लाभ मिलना चाहिए था, लेकिन आज तक शासनादेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
नेगी ने कहा कि इन डाटा एंट्री ऑपरेटरों को राजस्व विभाग के शासनादेश जून 2016 के अनुसार उपनल कर्मियों की भांति मानदेय दिए जाने का प्रावधान किया गया था और वर्तमान में उपनल के माध्यम से कार्योजित समस्त कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ अनुमन्य कर दिया गया है, लिहाजा इस हिसाब से समस्त डाटा एंट्री ऑपरेटर्स भी समान कार्य- समान वेतन का लाभ पाने के हकदार हो गए हैं, इसलिए इन कार्मिकों को भी यह सुविधा अनुमन्य होनी चाहिए। राजस्व परिषद, उत्तराखंड द्वारा शासन को प्रेषित रिपोर्ट 14/ 8/ 2026 में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि इन कार्मिकों का मानदेय भी उपनल की भांति स्वत: ही परिवर्तित हो जाएगा, बावजूद इसके आज तक भी कार्मिकों को इसका लाभ नहीं दिया गया। मोर्चा बहुत जल्द इस मामले को मा. मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखेगा।
इस दौरान मोर्चा महासचिव आकाश पंवार ,विजय राम शर्मा, मो. आरिफ, हाजी असद, बृजलाला टम्टा, प्रवीण शर्मा पिन्नी, संजय गुप्ता, गुलफाम अली, वाहिद कुरैशी, मान चंद राणा, रूपचंद, विक्रम सिंह पाल, नदीम, मीडिया प्रभारी अतुल हांडा, परितोष सरकार, ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट, शराफत अली, अशोक गुप्ता, अतर सिंह नेगी, विनय गुप्ता, प्रमोद शर्मा , विनोद जैन, प्रवीण कुमार, परिमल गोस्वामी, प्रवेश तोमर, अंकुर चौरसिया, अजीत चौधरी, नसीम, देव सिंह चौधरी, अनिल गौड, सायरा बानो, नाहिद खान, समून, गफूर, चौ.मामराज, समून,शेर सिंह चौधरी, नौशाद,मनीष कुमार,श्रवण गर्ग,क्रिस्टीना, सुषमा, राघव भल्ला,जसकीरत सिंह, जयपाल सिंह, सलीम मिर्जा, भूरा, सुनील कुमार आदि मौजूद थे |



