अपराधउत्तराखंड

एप्रो ग्लोबल कंपनी को प्लांट लगाने के लिए जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

7 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपित आये पुलिस की गिरफ्त में

हरिद्वार। एप्रो ग्लोबल कंपनी को जनपद मुजफ्फरनगर में प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के नाम पर पीडिता अभिलाषा से 7 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की धनराशि प्राप्त कर धोखाधड़ी करते हुए धनराशि हड़प लेने के संबंध में तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर पर अन्तर्गत धारा 318(4),351(2) बीएनएस 2023 में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा पुलिस टीम गठित करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। 21 नवंबर को पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मुकदमे में मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी वांछित दो आरोपितों कामिल हसन पुत्र इब्राहिम व तिलकराम उर्फ तेल्लूराम पुत्र स्व0 रुमाल सिंह को हिरासत में लिया गया।
आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपितों की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button