अपराधउत्तराखंडयूथ

नैनीताल में चीना पीक के जंगलों में लापता अर्णव की तलाश में कॉम्बिंग जारी

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी०सी० द्वारा नैनीताल के चीना पीक जंगल क्षेत्र से लापता हुए युवक अर्णव कुमार सिंह उर्फ प्रिंस कुमार की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वैड और ड्रोन टीमों द्वारा बड़े पैमाने पर संयुक्त रेस्क्यू व कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन व अंजना नेगी सीओ नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की रेस्क्यू टीमें लगातार चीना पीक के दुर्गम व घने जंगलों में गहन छानबीन कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार गुमशुदा अर्णव कुमार सिंह अपने साथियों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। 06 नवंबर को चीना पीक घूमने के दौरान शाम लगभग 05 बजे से वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना के बाद से ही दिनेश जोशी वरिष्ठ उपनिरीक्षक मल्लीताल व थाना पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमें क्षेत्र को खंगालने में जुटी हुई हैं। सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
नैनीताल पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि यदि किसी भी व्यक्ति को लापता युवक अर्णव कुमार सिंह के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचित करने का कष्ट करें।
05942–2352424 कोतवाली मल्लीताल
9411112869 प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल
9411112979 पुलिस कंट्रोल रूम नैनीताल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button