उत्तराखंडसामाजिक

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण का सपना आन्दोलन के शहीदों की शहादत से हुआ साकार : गोदियाल

राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया राज्य निर्माण के शहीदों को नमन

देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्माण की वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हम सभी शहीदों को शत्-शत् नमन करते हैं जिन्होंने इस आन्दोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि अलग उत्तराखण्ड राज्य निर्माण का सपना आन्दोलन के शहीदों की शहादत के कारण साकार हो पाया। उत्तराखण्ड राज्य शहीद आन्दोलकारियों की धरोहर है जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उत्तराखण्ड का जनमानस शहीदों और आन्दोलनकारियों के इस महान बलिदान को शत्-शत् नमन करता है। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में मातृ शक्ति, छात्र शक्ति, युवा शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे उत्तराखण्ड के इतिहास में सदैव याद किया जाता रहेगा। राज्य निर्माण आन्दोलन में मसूरी, खटीमा तथा मुज्जफरनगर के गोलीकाण्ड के शहीदों की बडी भूमिका रही है जिसने राज्य निर्माण आन्दोलन को मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में उत्तराखण्ड के सभी वर्गो के लोगों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य निर्माण आन्दोलन के दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड आन्दोलन को तन, मन, धन से पल्लवित और पोषित करने का काम किया है। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन के दौरान देशभर में जहां भी यहां के निवासी रहते हैं उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की थी इसलिए उत्तराखण्ड निर्माण में उनके योगदान को भी नहीं भुलाया जा सकता है।
गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद प्रथम निर्वाचित कांग्रेस पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री पण्डित नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में राज्य में विभागों का ढांचा तैयार कर विकास की बुनियाद डाली तथा 900 करोड़ की वार्षिक योजना का आकार बढ़ाकर 5000 करोड़ तक पहुंचाया। राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित कर राज्य के बेरोजगार नवयुवकों के लिए रोजगार सृजन करने का काम किया। कांग्रेस शासन में टिहरी बांध, मनेरी भाली, धौली गंगा जल विद्युत परियोजनाओं का काम पूरा कर राज्य को विद्युत उत्पादन के क्षेत्र मंे आत्म निर्भर करने का काम किया। राज्य की शिक्षा व्यवस्था में अमूल चूल परिवर्तन कर एलटी के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जहां हरिद्वार, उधमसिंघनगर, काशीपुर, देहरादून में औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर रोजगार के साधन बढ़ाने का काम किया वहीं आज भाजपा सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को ठगने का काम कर रही है। हमें सोचना होगा कि हमने इन 27 वर्षों में क्या खोया-क्या पाया।
गणेश गोदियाल ने कहा कि इन 27 वर्षाें में उत्तराखण्ड राज्य ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। आज भी उत्तराखण्ड के सामने अनेकानेक चुनौतियां है, विशेषकर महिलाओं एवं युवा पीढ़ी का भविष्य उत्तराखण्ड में सुरक्षित रहे उनके सिर का बोझ कम हो और चेहरों पर मुस्कान आये, इस हेतु अभी बहुत कुछ करना बाकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के साथ ही दो अन्य राज्यों झारखंड और छत्तीसगढ़ का भी निर्माण हुआ था इन दोनों राज्यों को अपनी स्थायी राजधानी निर्माण के समय ही मिल गई जबकि उत्तराखंड में अभी तक स्थायी राजधानी का चयन नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की अवधारणा तथा राज्य निर्माण के शहीदांें की भावनाओं को साकार रूप देने एवं जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैण में विधानसभा भवन का निर्माण करवाते हुए माह नवम्बर, 2015 में गैरसैण में विधानसभा सत्र आहुत किया गया इसी के साथ राज्य विधानसभा में वर्ष 2017 का बजट सत्र गैरसैण में आहुत करने का संकल्प भी पारित किया गया था परन्तु इसके उपरान्त भारतीय जनता पार्टी राजधानी के नाम पर केवल गुमराह करने का काम करती आ रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन दिन पूर्व ही 6 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस मनाने की एक गलत परम्परा की शुरूआत की है जिससे राज्य निर्माण आन्दोलन से जुडे आन्दोलनकारियों को दुःख पहुंचा है जो कि भविष्य में नहीं होना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा राज्य आन्दोलनकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी एवं प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, अश्विनी बहुगुणा, राज्य आन्दोलनकारी मोहन सिंह खत्री, वीरेंद्र पोखरियाल, जगमोहन सिंह नेगी, महामंत्री नवीन जोशी, संजय कनौजिया, संग्राम सिंह पुण्डीर, संजय शर्मा, डॉ0 प्रदीप जोशी, रितेश क्षेत्री, पुष्पलता सिलमाणा, द्वारिका बिष्ट, अम्बुज शर्मा, डॉ0 अतुल शर्मा, रामेश्वरी परमार, प्रमिला रावत आदि आन्दोलनकारी एवं अनेक कंाग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button