
देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य रहा।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा।



