
देहरादून। देहरादून के पटेलनगर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हरिद्वार के बदमाश समीम व शहजाद घायल हो गए, जिनके पास से 2 पिस्टल के साथ जिंदा व खोखा कारतूस पुलिस ने बरामद किये हैं।
जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास करने पर मोटरसाइकिल चालक चेकिंग पॉइंट पर ना रुककर बुडपुर की तरफ भागने पर पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा किया गया, बदमाश ने पुलिस पर पीछा करने के दौरान फायरिंग की गई,जिसमें पुलिस की गाड़ी पर फायर करने से क्षतिग्रस्त हो गई, पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी कार्यवाही मे पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ मे मोटरसाइकिल सवार 02 बदमाश हरिद्वार के बदमाश समीम व शहजाद घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल बदमाश को ईलाज के लिए प्रेमनगर हॉस्पिटल भेजा गया
मुठभेड़ में घायल बदमाशो ने शुरूआती प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वे पटेलनगर, विकासनगर, सहसपुर आदि क्षेत्रों में नकबजनी की घटनाएं करने के इरादे से आये थे। दोनों बदमाशो का पुराना आपराधिक इतिहास है और कई बार पहले भी हरिद्वार जेल जा चुके है।



