
देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश व 32 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से कम से लेकर सामान्य तक रहा।
बात करें राजधानी देहरादून की आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है।



