
देहरादून। राजधानी देहरादून के कोतवाली पटेलनगर में मुखबिर से दून पुलिस को सूचना मिली की संस्कृति लोक कॉलोनी के एक किराए के मकान में देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पटेलनगर मेँ पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही करते हुये संस्कृति लोक कॉलोनी में एक मकान में औचक छापेमारी की गयी, मौके पर पुलिस टीम को मकान के एक कमरे में 01 महिला तथा 01 पुरुष आपत्ति जनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में 02 अन्य महिला मौजूद मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद हुई।
मौके से पुलिस ने अनैतिक देह व्यपार संचालित कर रही देहरादून की अज़ीमीरा के साथ देहरादून के शेख अजीजल, ऊधमसिंह नगर की रजनी व हरिद्वार की अन्नू को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया की अजमीरा इस मकान को किराए पर लेकर वहाँ बाहरी जनपदों व राज्यो से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चला रही थी। अजमीरा फोन से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो उपलब्ध कराती थी तथा ग्राहकों की मांग के अनुसार महिलाओं व युवतियों को बाहरी जनपदों व राज्यो से बुलाकर अपने किराये के कमरे में अनैतिक देह व्यापार करवाती थी।



