अपराधउत्तराखंडसामाजिक

हरिद्वार : धार्मिक स्थलों से हटवाये गए 94 लाउडस्पीकर

भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की दी चेतावनी

हरिद्वार। सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा धार्मिक स्थलों पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया गया तथा निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित होने वाले शहर क्षेत्र से 31 एवं देहात क्षेत्र से 63 लाउडस्पीकरों को धार्मिक स्थलों से हटवाया गया तथा भविष्य में बिना सक्षम अनुमति एवं निर्धारित ध्वनि मानको का पालन किए बिना लाउडस्पीकर संचालित न करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान संबंधित व्यक्तियों, प्रबंधकों व समितियां को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, न्यायालय के आदेशों तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button