अपराधउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनयूथ

डॉलर के साथ अमेरिकन नागरिक समेत 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रूपये बरामद

13 gamblers including an American citizen, arrested with dollars lakhs of rupees seized

देहरादून। देहरादून के थाना राजपुर पुलिस को गोपनीय माध्यम से राजपुर क्षेत्र में हैलीपेड के पास एक घर बडे स्तर पर अवैध जुआ के संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में थाना राजपुर तथा एसओजीओ की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने राजपुर क्षेत्र में हैलीपेड के पीछे क्रिस ज्योति स्कूल को जाने वाली रोड के बांयी ओर एक निजी मकान में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी, मौके पर पुलिस टीम ने मकान के कमरे में 04 टेबलो में जुआ खेल रहे 01अमेरिकन नागरिक सहित 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस, जुए में इस्तेमाल 118 चिप्स तथा 1,52,870 रुपये नगद व 41 अमेरिकी डॉलर बरामद हुये। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना राजपुर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
देहरादून निवासी तेनजिंग निमा पुत्र छोटे, पेमा वन्सु पुत्र गोम्पो वन्सु, फूखु सिरिगं पुत्र स्वर्गीय नीरजु दोर्जे, सिरीगं फुसंको पुत्र स्वर्गीय सिडु तेनजिन, पेमा वन्सु पुत्र गोम्पो वन्सु, तेनजिगं पुत्र वाण्डा, तासी दाण्डो पुत्र गुरसे, ढिले फुर्सत पुत्र स्वर्गीय सोनम, श्रृंग धुन्धो पुत्र स्वर्गीय ताम्डिगं, योटीन जासू पुत्र छुडुप, धारगिल पुत्र सोनम, धुन्डुप पुत्र लोपसगं चोपेल, गैलसिगं पुत्र यूंडू और हिमाचल प्रदेश निवासी तेनजिन छोगे पुत्र स्व० दोरर्जी को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button