
हरिद्वार : शुक्रवार की देर रात्रि थानाध्यक्ष बुग्गावाला पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश लुकमान घायल हुआ, जबकि एक बदमाश फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्रान्तर्गत बंजारावाला की ओर सरकारी मोबाइल वाहन गश्त करते हुए जा रहा था तो रास्ते में दो मोटर साइकिल सवार ग्राम बंजारावाला की ओर से आते हुए दिखाई दिये संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस इनको रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया गया, जिसमें कर्मचारीगण बाल बाल बचे, बदमाशों को ललकारते हुए बचाव में फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है।
घायल बदमाश से नाम व पता पूछने पर अपना नाम लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार बताया जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस व 09 जून को अमानतगढ़ फैक्ट्री में हुई फायरिंग की घटना से सम्बंधित पीडित का मोबाईल फोन बरामद हुआ है।
फरार बदमाश का नाम गुलजार निवासी खेडीशिकोहपुर थाना भगवानपुर बताया गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रूडकी ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं फरार अभियुक्त गुलजार के लिए पुलिस टीम की कांबिक जारी है।



