
देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना के दो आरोपी पुलिस ने हिरासत के ले लिए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात बसंत विहार लूट की घटना के संदिग्धों की धरपकड़ के दौरान दून पुलिस ने सहारनपुर क्षेत्र से संदिग्धों का पीछा करते हुए बिहारीगढ़ पुलिस के साथ संदिग्धों को आशरोड़ी के जंगलों में घेरा। बिहारीगढ़ पुलिस व दून पुलिस ने जंगलों में कांबिंग की। पुलिस पार्टी पर चेकिंग के दौरान फायरिंग हुई जिसमे एक बदमाश को गोली लगी और एक उपनिरीक्षक घायल हुए। घटना के दौरान कप्तान अजय सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। देर रात घायलों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुठभेड़ में घायल बदमाश का नाम
*फुरकान पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम नियामु थाना चारथवल जिला मुजफ्फरनगर उoप्रo।*
*हिरासत में लिए गए बदमाश का नाम*
*वसीम पुत्र इसराइल निवासी ग्राम नियामु थाना चारथवल जिला मुजफ्फरनगर उप्र*
*दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार एक पिस्टल कंट्री मेड व एक 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ*
*उक्त दोनों बदमाश बसंत विहार में कल हुई लूट की घटना के मुख्य अभियुक्त हैं*