
देहरादून। उत्तराखंड के 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत हल्की बारिश व बर्फवारी हो सकती है।
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में, विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छा सकता है।
उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य रहा।
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छा सकता है।
राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहेगा।



