अपराधउत्तराखंडसामाजिक

04 साल से फरार इनामी रवि गवाला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

रवि ने अपने भाई के साथ बैंक से पैसे लेकर जा रहे व्यक्ति से 05 लाख किये थे चोरी

देहरादून। 12 सितंबर 2022 को लाखन सिंह ने कोतवाली डोईवाला पर लिखित तहरीर दी कि वह बैंक से 05 लाख रुपये निकालकर घर जाते समय सब्जी लेने के लिए रुकने के दौरान अज्ञात चोरों ने उनका रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल निवासी मंजीत ग्वाला पुत्र सदानंद ग्वाला को पूर्व में चोरी की गई धनराशि सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त चोरी की घटना में अभियुक्त के भाई रवि ग्वाला की संलिप्तता भी प्रकाश में आयी थी, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने पूर्व में सभी सम्भावित स्थानो पर दबिशे दी गई थी, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।
अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रवि पर 25 हजार रु0 तथा पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र ने 50 हजार रु0 का इनाम घोषित किया गया था।
वर्तमान में एसएसपी देहरादून ने इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशों पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली डोईवाला व एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी-पतारसी व सर्विलांस के माध्यम से लगातार रवि के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम को रवि ग्वाला के जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को पश्चिम बंगाल रवाना किया गया, जहां से पुलिस ने 18अक्टूबर को रवि ग्वाला को जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त –

रवि ग्वाला पुत्र श्री सदानन्द ग्वाला निवासी फाटापुकर, झांझीपुरा थाना रासगंज जिला जलपाईगुडी, पश्चिम बंगाल, उम्र 46 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button