
देहरादून। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं खेल मंत्री रेखा आर्य ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए देहरादून के थाना कैन्ट FIR दर्ज कराई की उन्हें अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ़ पप्पू गिरधारी से जान का खतरा है। साथ ही अपने वीडियो के साथ पति के दो ऑडियो भी सोशल मीडिया में जारी किये थे। जिसमें गिरधारी लाल साहू किसी महिला से रेखा आर्य को जान से मारने की बात कहने के साथ रेखा आर्य का 210 करोड़ का अंपायर का बताया, साथ ही खेल विभाग में 10% कमिशन की बात भी कह रहें है
इस कांग्रेस ने कहा खेल मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के झगड़े से हमारा कोई लेना-देना नहीं है लेकिन गिरधारी लाल साहू ने अपने जारी किए गए बयान में जो रेखा आर्य का 210 करोड़ का अंपायर का बताया है उसमें हमको जरूर दिलचस्पी है क्योंकि वह इस प्रदेश की आम जनता का पैसा है और उसकी अकाउंटेबिलिटी सार्वजनिक होनी चाहिए गिरधारी लाल साहू ने खेल विभाग में 10% कमिशन की बात भी कही है और तो और राष्ट्रीय खेलों में जुड़े वेंडरों की बकाया भुगतान भी नहीं हुआ है यह भी कहा है,इसकी भी जांच होनी चाहिए।



