उत्तराखंडखेलयूथसामाजिक

उत्तराखंड चैलेंज कप। देहरादून में शुरू होगा फुटबॉल का संग्राम

अंडर 15 के साथ 50+ फुटबाल चैंपियनशिप 24 व 25 से

देहरादून। देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए) व खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के द्वारा आयोजित उत्तराखंड चैलेंज कप अंडर 15 व 50+ फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन डीएफए ग्राउंड के गूलर घाटी रोड स्थित भागीरथी एन्क्लेव देहरादून मे 24 ओर 25 अक्टूबर को शुरू होगा। आयोजक डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर 15 में 1 जनवरी 2011 के बाद जन्मे खिलाडी ओर 50+ मे 31 दिसम्बर 1976 से पहले जन्मे खिलाडी प्रतिभाग करेंगे।
टीम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर है। विजेता को सात हजार और उपविजेता को ट्रॉफी, मैडल के साथ चार हजार रूपये नकद पुरस्कार के साथ पुरस्कृत किया जायेगा। साथ सभी खिलाड़ियों को दोपहर का पहाड़ी खाना ओर चाय आयोजक की ओर से दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए
आयोजक डॉ विरेन्द्र सिंह रावत से दिए गए व्हाट्सएप नम्बर 9319895526 संपर्क व एंट्री जमा करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button