उत्तराखंडसामाजिक

उत्तराखंड में ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून और उत्तरकाशी जिलों में कई स्थानों पर और उत्तराखंड के शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के साथ बारिश होने सकती है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौडी, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, अल्मोडा, नैनीताल और पिथौरागढ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली कड़कने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवा के साथ तूफान आने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक तक रहे तथा पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक तक रहे।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जिसमें ओले गिरना, बिजली चमकने के साथ साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवाएं चल सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button