
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
राजधानी देहरादून के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में एक-दो बार भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।



