
देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बिधोली-कंडोली पुल के पास बरसाती रपटे में तेज बहाव के कारण दो वाहन बह गए। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान स्कॉर्पियो में सवार 02 युवकों में से एक युवक संभव निवासी हरियाणा उम्र 22 वर्ष को वाहन से सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, जबकि उसके साथी अक्षय निवासी जयपुर राजस्थान उम्र 21 वर्ष की घटना में म्रत्यु हो गयी, जिसके शव को पुलिस द्वारा वाहन से बरामद किया गया।
दूसरे वाहन क्रेटा में सवार 01 युवक तथा 02 युवतियां सवार थी, जिनमे से पुलिस ने अंश बवेजा पुत्र गुलशन कुमार निवासी गंगानगर राजस्थान उम्र 22 वर्ष तथा सहज प्रीति कौर उम्र 18 वर्ष, BbA llb को सकुशल रेस्क्यू किया गया, जबकि वाहन सवार एक अन्य युवती कनन सचदेवा पुत्री विकास सचदेवा निवासी गंगा नगर राजस्थान उम्र 19 वर्ष, के शव को रेस्क्यू के दौरान नदी से बरामद किया गया।
बताया गया कि रात के समय रपटे में पानी का तेज बहाव होने का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण दोनों वाहन बह गए। पुलिस ने लोगों से बरसात के दौरान नदी, रपटों और तेज बहाव वाले रास्तों को पार न करने की अपील की है।



