उत्तराखंडसामाजिक

देहरादून : भारी बारिश का अलर्ट। दून के स्कूलों में आज छुट्टी

देहरादून। वर्तमान मौसम की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने 1 सितंबर को देहरादून के समस्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक व सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने जानकारी दी कि उत्तराखंड के देहरादून और टिहरी जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून और टिहरी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और बहुत तेज़ से लेकर अत्यधिक तेज़ बारिश होने की संभावना है।

येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज़ से लेकर बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।

बात करें राजधानी देहरादून की तो आंशिक रूप से या आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है; कुछ इलाकों में एक-दो बार भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button